ठंड में स्किन ड्राई क्यों होते है? best कारण, लक्षण और उपाय बताइए है

ठंड में स्किन ड्राई क्यों होते है? कारण, लक्षण और उपाय बताइए है

ठंड में स्किन ड्राई क्यों होते है,सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं लेकर आते है! ठंड में धुप का मजा और ही होता है और सर्दियों में ऊनी (wool) कपड़ो का एहसास दिलाता है!लेकिन इसी मौसम में हमारे शरीर के लिए सबसे आम समस्या होते है – स्किन का ड्राई होना और रफ हो जाना। चाहे चेहरा हो, होंठ हों या हाथ-पैर – ठंड में त्वचा की नमी (Moisture) कम हो जाते है और वह रूखी, फटने लगते है।

तो आइए जानते हैं कि आखिर ठंड में स्किन ड्राई क्यों होते है, इसके क्या कारण हैं, लक्षण क्या हैं और इससे बचने के उपाय क्या हैं।

ठंड में स्किन ड्राई क्यों होते है मुख्य कारण

1. ठंडी और सूखी हवा (Cold & Dry Air):

सर्दियों के मौसम में हवा में नमी (Humidity) बहुत कम हो जाते है।जब हवा सूखी होती है, तो यह हमारी त्वचा से प्राकृतिक नमी को सोख लेते है,जिससे चेहरे के स्किन डिहाइड्रेटेड और ड्राई हो जाते है।

2. गर्म पानी से नहाना:

ठंड के मौसम में लोग नहाने के दौरान गर्म पानी का प्रयोग करते हैं। दराअसल आ शरीर के स्किन के लिए नुकसान है,गर्म पानी स्किन के नैचुरल ऑयल्स को हटा देता है,जिससे त्वचा की नमी कम हो जाते है और रूखापन बढ़ जाता है।

3. मॉइस्चराइज़र का कम इस्तेमाल:

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग मॉइस्चराइज़र का नियमित रूप से इस्तेमाल नहीं करते। नहाने के बाद या बाहर जाने से पहले मॉइस्चराइज़र न लगाने से स्किन जल्दी सूखने लगते है।

4. कम पानी पीना:

ठंड में प्यास कम लगते है,जिससे लोग पानी बहुत कम पीते हैं।इससे शरीर के अंदर डिहाइड्रेशन कम होता है और इसका असर त्वचा पर साफ दिखाई देता है।

5. हीटर या ब्लोअर का उपयोग:

सर्दी से बचने के लिए घरों या दफ्तरों में हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल किया जाता है।लेकिन यह उपकरण हवा की नमी को और कम कर देते हैं,जिससे स्किन ड्राई और फटी हुई लगती है।

6. धूप की कमी (Lack of Sunlight):

ठंड के मौसम में विटामिन D की कमी भी स्किन की हेल्थ को प्रभावित करता है।सर्दियों में धूप कम मिलने से त्वचा की मरम्मत प्रक्रिया धीमी हो जाता है, जिससे ड्राईनेस बढ़ता है।

ड्राई स्किन के आम लक्षण

ड्राई स्किन के आम लक्षण
  • त्वचा में खिंचाव महसूस होना
  • खुजली या जलन होना
  • त्वचा का सफेद या ग्रेपन दिखना
  • होंठों का फटना या छिलना
  • एड़ी, कोहनी और घुटनों का फटना
  • चेहरा सुस्त और बेजान दिखना

अगर इन लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो ड्राई स्किन आगे चलकर स्किन क्रैक, एक्जिमा या इन्फेक्शन जैसी समस्याओं का कारण बन सकते है।

ठंड में ड्राई स्किन से बचने के घरेलू उपाय

ठंड में ड्राई स्किन से बचने के घरेलू उपाय

1. मॉइस्चराइज़र का नियमित प्रयोग करें

  • नहाने के तुरंत बाद स्किन को हल्का गीला रहते हुए मॉइस्चराइज़र लगाएं।
  • कोको बटर, शीया बटर या बादाम तेल वाले मॉइस्चराइज़र सर्दियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

2. गर्म नहीं, गुनगुने पानी से नहाएं

बहुत गर्म पानी से नहाने से त्वचा को डिहाइड्रेट कर देता है।इसलिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने का समय 15 मिनट से ज्यादा न रखें।

3. स्किन को कवर रखें

बाहर निकलते समय हाथों में ग्लव्स और चेहरे पर स्कार्फ जरूर रखें। इससे ठंडी हवा सीधे त्वचा पर नहीं पड़ेगी।

4. पानी का सेवन बढ़ाएं

  • दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • सर्दियों में गुनगुना पानी पीना बेहतर रहेगा, क्योंकि यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है।

5. प्राकृतिक तेलों का उपयोग करें

  • नहाने से पहले नारियल तेल, जैतून तेल (Olive Oil) या बादाम तेल से हल्का मसाज करें।
  • ये तेल स्किन को नैचुरल मॉइस्चर प्रदान करते हैं और फटने से बचाते हैं।

6. विटामिन युक्त आहार लें

स्किन ड्राई के लिए विटामिन युक्त आहार लें
  • अपने खाने में विटामिन A, C और E से भरपूर फूड्स जैसे – गाजर, संतरा, निम्बू,पालक, बादाम, अखरोट, और पपीता शामिल करें।
  • ये पोषक तत्व त्वचा को अंदर से स्वस्थ और ग्लोइंग रखते हैं।

7. होंठों की देखभाल करें

  • लिप बाम या देसी घी रोज रात में लगाएं।
  • होंठों को बार-बार जीभ से न चाटें, इससे ड्राईनेस और बढ़ते है।

कुछ अतिरिक्त टिप्स (Bonus Tips)

  • नहाने के बाद तौलिये से रगड़कर पोंछने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं।
  • साबुन या फेसवॉश हमेशा माइल्ड और मॉइस्चराइजिंग चुनें।
  • रात में सोने से पहले स्किन पर एलोवेरा जेल या बादाम तेल लगाएं।
  • रोज सुबह धूप में 10–15 मिनट जरूर बैठें ताकि शरीर को पर्याप्त विटामिन D मिल सके।

निष्कर्ष (Conclusion)

सर्दियों में स्किन ड्राई होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन थोड़ी सी देखभाल और सही स्किन रूटीन से इसे आसानी से रोका जा सकता है।ध्यान रखें – स्किन को हाइड्रेट रखना और नैचुरल ऑयल्स को बनाए रखना ही ड्राईनेस से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।नियमित मॉइस्चराइजिंग, हेल्दी डाइट और थोड़ी धूप आपकी त्वचा को सर्दियों में भी कोमल, मुलायम और चमकदार बनाए रखेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *