दुबले पतले व्यक्ति अपना वजन कैसे बढ़ाएं: स्वस्थ और प्राकृतिक रहने के तरीके

दुबले पतले व्यक्ति अपना वजन कैसे बढ़ाएं: स्वस्थ और प्राकृतिक रहने के तरीके

दुबले पतले व्यक्ति अपना वजन कैसे बढ़ाएं,आज के समय में अधिक वजन(Obesity) बढ़ना एक आम समस्या बन गया है!वहीं कुछ लोग अपने कम वजन को लेकर परेशान रहते हैं।दुबले -पतले व्यक्ति अपने शरीर को लेकर बहुत परेशान रहते है!

की हमारे वजन कैसे बढे, की लोग हमे दुबले-पतले शरीर को लेकर कोई कुछ गलत बात बोल दे! जिससे मन में आत्मविश्वास की कमी, थकान, और कई बार मज़ाक का सामना करना पड़ता है।

लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर आप सही खानपान, व्यायाम और दिनचर्या अपनाते हैं तो स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाना बिल्कुल संभव है।आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि वजन क्यों नहीं बढ़ता और इसे प्राकृतिक तरीके से कैसे बढ़ाया जा सकता है।

1 वजन नहीं बढ़ने के कारण

दुबले-पतले लोगों का वजन नहीं बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं:

  • शरीर को जितनी ऊर्जा चाहिए, उससे कम कैलोरी आप खाने में ले रहे है! इससे वजन बढ़ना मुश्किल हो जाता है।
  • कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म इतना तेज होता है की वो जितना भी कुछ खा लेते है, उनका वजन कभी नहीं बढ़ता है!
  • जो लोग ज्यादा सोचते रहते है और लोग तनाव में रहे है उन्हें कम भूख लगता है!जिससे वजन बढ़ना ना बराबर होता है!
  • हाइपरथायरॉइडिज्म,कैंसर, और क्रोहन रोग जैसी बीमारियां भी वजन घटाने का कारण बन बनते हैं।
  • पर्याप्त नींद नहीं लेना और सही समय पर भोजन ना करना वजन बढ़ने में रुकावट आते है!

2 वजन बढ़ाने के लिए आहार (Diet Plan for Weight Gain)

दुबले-पतले वेक्ति वजन बढ़ाने का सबसे असरदार तरीका है संतुलित भोजन, केलोरी वाले पदार्थ और पोषण वाला आहार लेना। हम आपको निचे वजन बढ़ाने वाला फ्रूट्स और डाइट बताये है!इससे अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें जब आप वजन बढ़ा रहे है तब!

  • एक गर्म गिलास में दो केला,और चना का पावडर मिक्स करके पिने से आपका वजन बहुत तेजी से बढेगा वो भी हेल्दी तरीके से!
  • रोज़ सुबह-शाम एक गिलास फुल क्रीम दूध पिएं।
  • दही, पनीर और चीज़ भी वजन बढ़ाने में मददगार हैं।
  • बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और मूंगफली को रोज़ाना सुबह खाएं।ये थोड़ा ज्यादा महंगे होते है!
  • आप रोज सुबह खाली पेट चना और गुड़ एक साथ खाये, ये आपको बजार में सस्ता है! इसे खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ता है वो भी हेल्दी तरीके से!
  • ये हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
  • वजन बढ़ाने के लिए हमारे शरीर को केलोरी बहुत जरुरी है!
  • चावल, आलू, रोटी, दाल, ब्रेड और पास्ता अपने खाने में शामिल करें!ये वजन बढ़ाने में मदद करते है!
  • इससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और मांसपेशियां बढ़ती हैं।
  • अंडा, दाल, सोया बिन, चिकन, और मछली ये सब प्रोटीन का सबसे अच्छा और बेहतरीन स्रोत हैं।
  • आप इससे सप्ताह में एक दिन जरूर खाये, जो आपके बॉडी का मसल बनाता और वजन बढ़ता है!
  • अपने खाने में सही तेल का उपयोग करें!
  • घी, नारियल तेल, मूंगफली का तेल और एवोकाडो जैसे फैट्स अपने खाने में शामिल करें।
  • ये शरीर में अच्छी चर्बी जोड़ते हैं और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

3.वजन बढ़ाने के लिए व्यायाम (Exercise for Weight Gain)

सिर्फ खाने से नहीं, बल्कि सही एक्सरसाइज से भी वजन को बढ़ाया जा सकता है।

  • हफ्ते में 3–4 दिन जिम में हल्के वज़न से शुरुआत करें।
  • पुश-अप्स, पुल-अप्स, स्क्वाट्स और डंबल एक्सरसाइज करें।
  • योगा करने से शरीर के हर भाग को स्ट्रेच होते है शरीर में संतुलन आता और तनाव कम करते है!
  • सूर्य नमस्कार” और “भुजंगासन” वजन बढ़ाने में सहायक हैं।
  • घर पर बैठे-बैठे समय न बिताएं। रोज़ाना टहलें, साइकिल चलाएं और फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं।

4.दिनचर्या और जीवनशैली में बदलाव

  • पर्याप्त नींद मांसपेशियों के विकास और ऊर्जा स्तर के लिए जरूरी है।
  • खाने के तुरंत बाद भारी काम या दौड़-भाग न करें।
  • इससे भोजन ठीक से पचता है और शरीर को आसानी से पोषण मिलता है।
  • सुबह, दोपहर और रात का खाना सही समय पर खाएं।
  • बीच-बीच में हेल्दी स्नैक्स लेते रहें।
  • तनाव से बचने के लिए योग, ध्यान या संगीत सुनकर खुद को रिलैक्स रखें!

5.वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय

कुछ घरेलू नुस्खे वजन बढ़ाने में काफी कारगर माने गए हैं:

  • सुबह नाश्ते में दो केले खाकर ऊपर से गर्म दूध पिले!
  • रात में एक मुठी भर चना भींगा कर रात भर के लिए छोड़ दे!फिर सुबह उठकर चना और गुड़ साथ में खाइये!
  • फिर एक घंटे बाद चना का पानी ऊपर से पि लेना!

C. मूंगफली खाने से से भी आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है! आप एक कटोरी भर कर मूंगफली खाइये!

6. किन गलतियों से बचें

  • जंक फूड या कोल्ड ड्रिंक से वजन बढ़ाने की कोशिश न करें।
  • बहुत ज्यादा मिठाई या तला-भुना खाना नुकसानदायक हो सकता है।
  • नशे वाले चीजों से दूरी बना लेना चाहिए! ये आपके वजन को बढ़ाने नहीं देते है!

निष्कर्ष (Conclusion)

दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन इसके लिए धैर्य, निरंतरता और सही तरीका अपनाना जरूरी है।संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और हल्का व्यायाम आपका वजन स्वस्थ तरीके से बढ़ा सकता है।याद रखें, फिट रहना मोटे होने से ज्यादा जरूरी है।इसलिए वजन बढ़ाने की कोशिश करें, लेकिन हमेशा स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *