बीमार होने पर आप अपने आप को कैसे ठिक करें

बीमार होने पर आप अपने आप को कैसे ठिक करें

बीमार होने पर आप अपने आप को कैसे ठिक करें,अज के भागदौड़ भरी जिंदिगी में हर व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से परेशान रहते है!कभी सर्दी-जुकाम, कभी बीमार तो कभी थकान या कमजोरी।जो व्यक्ति बीमार पड़ता है, वही व्यक्ति जनता होगा!बीमार पड़ने पर कैसा लगता होगा! सर्दी-जुकाम,बीमार,थकान और कमजोरी को ठीक करने के लिए कुछ साधारण घरेलू उपाय,अच्छी आदतें और संतुलित भोजन से आप जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं?

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, बीमार पड़ने पर कैसे करें और बताएंगे क्या खाएं, क्या न करें, और जल्दी रिकवरी के लिए किन बातों का ध्यान में रखें।

पर्याप्त आराम लें

बीमार होने पर आप अपने आप को कैसे ठिक करें,शरीर खुद को ठीक करने की कोशिश करता है।इसलिए शरीर को पर्याप्त नींद और आराम की बहुत ज़रूरी होता है।

  • बीमार के समय में दिन में कम से कम 7–8 घंटे की नींद लें।
  • बीमार के समय ज़्यादा काम और ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें।
  • अगर बुखार या कमजोरी है, तो पूरा दिन आराम करें,ताकि शरीर की ऊर्जा रिकवरी में लगे।

2. पौष्टिक और हल्का भोजन करें

बीमार के समय पौष्टिक और हल्का भोजन करें

बीमार होने पर आप अपने आप को कैसे ठिक करें,बीमार होने पर पाचन कमजोर हो जाता है, इसलिए हल्का, पौष्टिक और घर का बना खाना ही खाएं।

  • खिचड़ी, दलिया, सूप, उबली सब्जियां और दही फायदेमंद होते हैं।
  • तेल-मसाले वाले या भारी भोजन से बचें।
  • गर्म पानी पीते रहें और ठंडी चीज़ों से दूरी रहें!
  • . हरी सब्ज़ियाँ [पालक, मेथी, लौकी]
  • फल [सेब, पपीता, केला, संतरा]
  • प्रोटीन युक्त भोजन [दाल, मूंग, अंडा, पनीर]
  • विटामिन-C वाले खाद्य पदार्थ [नींबू, अमरूद, आंवला]

बीमार के दौरान शरीर डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी बहुत आम होती है।

  • बीमार के समय दिनभर में 8–10 गिलास गर्म पानी ज़रूर पिएं।
  • नारियल पानी, सूप, नींबू पानी या हर्बल टी भी पी सकते हैं।
  • अगर उल्टी या दस्त हो, तो ORS घोल या नमक-चीनी वाला पानी लें।

भारत में कई प्राकृतिक घरेलू नुस्खे हैं जो बीमार के समय जल्दी राहत दिलाते हैं।

A. सर्दी-जुकामअदरक, तुलसी, शहद और काली मिर्च की चाय।
B. बुखारतुलसी के पत्ते और गिलोय का काढ़ा।
C. खांसीहल्दी वाला दूध और भाप लेना।
D. कमजोरीआंवला जूस और खजूर का सेवन।

ये सब खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) को मजबूत बनाते हैं।

अगर बीमारी दो-तीन दिन से ज़्यादा बने रहे, तो डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है।

  • बीमार पड़ने पर दवा खुद से न लें।
  • डॉक्टर के बताए अनुसार ही दवा और डाइट फॉलो करें।
  • नियमित जांच (test) कराते रहें।
  • बीमार पड़ने पर सही डॉक्टर के पास इलाज कराना बहुत जरुरी है!
साफ-सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखें

बीमार होने पर और बाद में संक्रमण दोबारा न हो, इसके लिए स्वच्छता बहुत आवश्यक है।

  • अपने हाथ को बार-बार धोएं।
  • खाने से पहले और बाद में सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
  • बिस्तर, कपड़े और तौलिया साफ रखें।
  • जब आप सोने जाते तो मच्छरदानी लगा के सोये!

मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक से जुड़ा होता है।

  • बीमारी के समय सकारात्मक सोच बनाए रखें।
  • मनपसंद संगीत सुनें, परिवार से बात करें।
  • धीरे-धीरे शरीर खुद को ठीक कर लेता है – बस धैर्य रखें।

बीमार बार-बार न पड़ने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना जरूरी है।

  • रोजाना व्यायाम करें (योग, प्राणायाम, हल्की वॉक
  • खाने में विटामिन c ज्यादा ले इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए!
  • संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लें
  • ज्यादा जंक फूड, मसाले दार, समोसे चोमिन और मैदा के बने चीजे खाने से बच्चे!
  • धूम्रपान और शराब से दूरी रखें।
1. स्थिति2. क्या करें3. क्या न करें
A. बुखार लगने परगुनगुना पानी और हल्का धुप में रहेठंडा पानी, ठंडा खाना ना खाए
B. खांसी/ जुखामभाप लें, तुलसी चाय पिएंठंडी चीजें
C. कमजोरीचना गुड़ और अश्वगंधाफास्ट फूड
D . सिरदर्दनींद पूरी लेंदेर रात तक जागना

निष्कर्ष

बीमार होने पर आप अपने आप को कैसे ठिक करें ,बीमार होना किसी के भी जीवन का हिस्सा है, लेकिन सही खान-पान, आराम और सकारात्मक सोच से जल्दी ठीक हुआ जा सकता है।अपने शरीर की बात सुनें, समय पर आराम करें और डॉक्टर की सलाह मानें।

याद रखें — स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *