शरीर में जख्म किस कारण होता है

शरीर में जख्म किस कारण होता है?आप जानिए इनके कारण, प्रकार, लक्षण और बचाव के उपाय

शरीर में जख्म किस कारण होता है,शरीर में जख्म होना आम बात है!लेकिन कई बार शरीर में किसी वास्तु से चोट, कट आ गिर जाने से गंभीर वाले समस्या बन जाते है!अगर आपके पास समय रहते इसका इलाज ना किया जाये तो जख्म बन जाते है!जख्म शरीर की त्वचा या ऊतकों के फटने, कटने या जलने से होता है। यह बाहरी (External) या आंतरिक (Internal) दोनों तरह का हो सकता है।आप इस आर्टिकल में जानेंगे जख्म कियो होता है!जख्म के प्रकार, कारण, लक्षण और इलाज क्या हैं।

1. जख्म क्या है?

जख्म क्या है

जख्म का मतलब है- शरीर की किसी जगह पर त्वचा या ऊतकों का क्षतिग्रस्त (Damage) होना, जिससे खून निकलना, सूजन, दर्द या संक्रमण हो सकता है। यह चोट, जलन, सर्जरी या किसी बीमारी के कारण भी जख्म हो सकता है।जब हमारे शरीर का त्वचा फट जाते है!तो बैक्टीरिया आसानी से अंदर प्रवेश कर जाते हैं,जिससे संक्रमण (Infection) का खतरा बढ़ जाते है।

शरीर में जख्म होने के प्रमुख कारण

शरीर में जख्म किस कारण होता है,शरीर में जख्म कई कारणों से हो सकता है। नीचे हम कुछ प्रमुख कारण बताये हैं!

A. चोट लगना (Injury or Accident)

चोट लगना लगना एक गंभीर वाली समस्या है!किसी धारदार वास्तु से कटना, गिर जाना, या गाड़ी चालाते दुर्घटना हो जाना जख्म का कारण बन सकते है।

B. जलना (Burns)

गरम पानी, आग, बिजली या रसायन (Chemical) के संपर्क में आने से त्वचा जल सकते है। जिससे गहरे घाव बनते हैं, जिन्हें ठीक होने में लंबा समय लगता है।

C. सर्जरी या ऑपरेशन के बाद

ऑपरेशन के दौरान शरीर के त्वचा को काटा जाता है, जिससे सर्जिकल घाव (Surgical Wound) बनते है। इसे सही देखभाल न करने पर यह घाव संक्रमित हो सकते है।

D. संक्रमण (Infection)

शरीर को अच्छे से साफ सफाई ना करने से,कुछ बैक्टीरिया या वायरस त्वचा पर संक्रमण करके जख्म पैदा कर देते हैं!

E. शुगर (Diabetes) के मरीजों में घाव

डायबिटीज़ मरिज वाले लोगों को छोटी सी भी चोट लगने पर जख्म जल्दी ठीक नहीं होते है! क्योंकि उनकी रक्त संचार प्रक्रिया धीमी होती है और इम्यून सिस्टम कमजोर रहता है।

F. विटामिन या प्रोटीन की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से त्वचा कमजोर हो जाते है और जख्म जल्दी शरीर में आने लग जाते हैं और ठीक नहीं होते।

G. कीड़े-मकोड़ों का काटना (Insect Bite)

कई बार मच्छर या कीड़े शरीर में काट देते है। जिससे त्वचा में खुजली, जलन और फोड़े जैसे घाव बन सकते हैं।

A. कटने वाला जख्म (Incised Wound):-
किसी धारदार वस्तु से कट जाना जैसे चाकू या ब्लेड से होने वाला।

B. चोट वाला जख्म (Contusion):-

किसी चीज से टकराने से आ गाड़ी चलाते गिर जाने से चोट लग जाना!

C. छेद वाला जख्म (Puncture):

किसी नुकीली चीज शरीर में चुभ जाना, जैसे कील या सुई से त्वचा में छेद हो जाना।

D. जलन से हुआ जख्म (Burn Wound):-

आग,बिजली, गैस और किसी रसायन चीजों से जल जाने से शरीर में जख्म बना देते है!

  • घाव से खून या मवाद निकलना !
  • दर्द और सूजन होना
  • त्वचा का फटना या छिलना
  • लालपन और गर्माहट
जख्म होने पर क्या करें

A. जख्म को तुरंत साफ करें:
साफ पानी या एंटीसेप्टिक से जख्म को धोएं ,ताकि बैक्टीरिया मर जाएं।

B. खून रोकें:
अगर खून ज्यादा निकल रहें है,तो साफ कपड़े या गॉज़ से दबाकर खून को सबसे पाहले रोकें।

C. एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं:
जख्म होने से संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं।

D. पट्टी करें (Bandage):
अगर घाव बड़ा है, तो उस पर पट्टी बांधें ताकि धूल-मिट्टी न लगे।

A. हल्दी:
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। हल्दी पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर जख्म वाले जगह पर लगाएं।

B. एलोवेरा जेल:
एलोवेरा ठंडक देता है और जख्म जल्दी भरने में मदद करता है।एलोवेरा जेल को जख्म पर लगाएं!

C. नारियल तेल
यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और घाव भरने में मदद करता है।

  • विटामिन C: कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर में जख्म जल्दी भरते है!
  • विटामिन E: घाव के निशान को हल्का करता है।
  • प्रोटीन: शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है।
  • जिंक (Zinc): शरीर के त्वचा के पुनर्निर्माण में सहायक होता है।

जख्म भरने के लिए अपने आहार में फल, सब्जियाँ, अंडे, दूध, बादाम और दालें शामिल करें और जिसमे ज्यादा विटामिन C होता है!

  • साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • चोट लगने पर तुरंत उपचार करें।
  • पौष्टिक आहार लें ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे।
  • गंदे या जंग लगे औज़ारों से बचें।
  • मधुमेह (Diabetes) के मरीज नियमित रूप से अपने पैरों और त्वचा की जांच करें।
जख्म डॉक्टर से कब संपर्क करें
  • जख्म अगर 2–3 दिन में ठीक न हो।
  • उसमें मवाद या बदबू आने लगे
  • बहुत सूजन या दर्द हो
  • अगर आपको बुखार महसूस हो -तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

Note – जख्म बहुत कारणों से हो सकता है!इसलिए अपने शरीर का ख्याल स्वयं रखें!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *