सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल कैसे करें,सर्दियों का मौसम जहाँ व्यक्ति, ठंड से बचने के लिए सुबह गर्म चाय, कॉफी, धुप में रहना और ऊनी कपड़े, ठंड से बचने के लिए अपनाते है!लेकिन सर्दियों के मौसम हमारे त्वचा के लिए चुनौती लेके आता है!सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं और कम नमी के कारण त्वचा रूखी, फटी और बेजान हो जाते है।अगर सर्दियों में त्वचा को सही से देखभाल ना करने से आपके त्वचा, स्किन डल और एजिंग के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं।
इसलिए सदियों के मौसम अपने स्किन को जितना केयर करोगे उतना अच्छा होगा! हम जानेगे इस आर्टिकल में ठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल कैसे करें,ताकि आपकी स्किन पूरे सीजन में चमकदार, मुलायम और हेल्दी बनी रहे।
सर्दियों में त्वचा क्यों खराब होती है?

सर्दियों के मौसम में तापमान कम हो जाते है! जिससे हवा में नमी घट जाती है। इस कारण से हमारी स्किन की नेचुरल मॉइस्चर कम हो जिस कारण स्किन ड्राई महसूस होती है।डल और एजिंग के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं।सर्दियों में इसके अलावा, हीटर का उपयोग और गर्म पानी से बार-बार नहाना भी त्वचा की नमी को छीन लेता है।इसी कारण से त्वचा और स्किन पर खुजली, रैशेज, पपड़ी और फटने जैसी समस्या बढ़ जाते है।
1. सर्दियों में मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें
सर्दियों के मौसम में अपने स्किन को मॉइस्चराइजिंग करना बहुत जरूरी है।जब भी आप चेहरा धोएं या नहाएं, तुरंत बाद एक अच्छा मॉइस्चराइज़र स्किन पर लगाएं।इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और स्किन सॉफ्ट मुलायम रहते है!
टिप्स:
- ऑयली स्किन के लिए Gel-Based मॉइस्चराइज़र चुनें।
- ड्राई स्किन के लिए Shea Butter या Cocoa Butter वाला क्रीम लें।
- सर्दियों में चेहरे पर थोड़ा नारियल तेल लगाएं!
- सोने से पहले नाइट क्रीम जरूर लगाएं।
2. गर्म पानी से ज्यादा देर न नहाएं
सर्दियों में ठंड के कारण हम अक्सर गर्म पानी से नहाते लगता हैं!लेकिन ये हमारे स्किन को नुकसान पहुंचाते है!गर्म पानी से नहाने से हमारे स्किन के नेचुरल ऑयल्स को निकाल देता है!जिससे त्वचा और ज्यादा ड्राई हो जाती है।
क्या करें:
- सर्दियों में हमे हल्के गुनगुने पानी से नहाना चाहिए!
- नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं।
- सर्दियों में आप जब भी नहाते है, नहाने के बाद पूरे शरीर में ( सरसों तेल, नारियल तेल और जैतून )तेल लगाएं!
3. फेस ऑयल और सीरम का प्रयोग करें

सर्दियों के मौसम में केवल क्रीम काफी नहीं होते है, इसलिए स्किन को एक्स्ट्रा केयर करने के लिए फेस ऑयल या सीरम का इस्तेमाल करें।यह स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है और स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है।
बेस्ट ऑयल:
- नारियल तेल (Coconut Oil)
- बादाम तेल (Almond Oil)
- रोज़हिप ऑयल (Rosehip Oil)
- आर्गन ऑयल (Argan Oil)
4. सर्दियों के मौसम में हेल्दी डाइट लें
त्वचा की चमक केवल बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी आती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में विटामिन E, C और Omega-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट लें।
खाने में शामिल करें:
- सुबह खाली पेट चना और गुड़ खाइये!
- सर्दियों में आप मौसमी फल जैसे संतरा, आंवला, अमरूद खाइये!
- सर्दियों में हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग खाने में शामिल करें!
- बादाम, अखरोट, अलसी के बीज!
- सर्दियों के मौसम में पर्याप्त पानी और ग्रीन टी ले जो शरीर को हाइड्रेट, नमी रखता है!
5. सर्दियों में ठंडी हवा से बचाव करें

सर्दियों के मौसम में बाहर जाते समय स्कार्फ, ग्लव्स और कैप का इस्तेमाल करें! ताकि ठंडी हवा सीधे आपके त्वचा पर न लगे।इससे आपके त्वचा की नमी कम नहीं होंगे और फटने या जलन जैसी समस्या नहीं होगी।
6. सर्दियों में लिप केयर को न भूलें
सर्दियों में होंठ सबसे जल्दी फटते हैं क्योंकि उनमें ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते।इसलिए दिन में कई बार लिप बाम लगाएं।रात में सोने से पहले हल्का घी या नारियल तेल होठो मे लगाना भी बहुत फायदेमंद है।
7. हफ्ते में एक बार स्क्रब करें
सर्दियों में डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब करें।लेकिन बहुत ज्यादा रगड़ने से बचें, क्योंकि सर्दियों में स्किन पहले से संवेदनशील होती है।
होममेड स्क्रब:
- शहद + चीनी
- ओट्स + दूध
- कॉफी + नारियल तेल
8. रात में स्किन केयर रूटीन अपनाएं
रात के समय स्किन केयर करना बहुत जरुरी है!इसलिए नाइट केयर बहुत जरूरी है।
- सर्दियों में चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से चेहरा को धोएं।
- टोनर लगाएं (रोज़वॉटर बेहतर है)।
- फेस सीरम या नाइट क्रीम लगाएं।
- होंठों फटने से बचने के लिए, रात में नाभि में सरसों तेल डाल कर सो जाना चाहिए!
- होंठों पर बाम लगाना न भूलें।
घरेलू नुस्खे सर्दियों में त्वचा के लिए
A. मल्टीमिट्टी और दूध – चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए।
B. शहद और नींबू – त्वचा को हाइड्रेट और क्लीन करने के लिए।
C. एलोवेरा जेल – हर स्किन टाइप के लिए बेस्ट मॉइस्चराइज़र।
D. दूध में गुलाब की पंखुड़ियां – नैचुरल ग्लो के लिए
NOTE:- सर्दियों में शरीर के स्किन, चेहरे और बालों को केयर करना बहुत जरुरी है नहीं तो स्किन फट सकते है और बाल बेजान हो सकते है! थन्यवाद

