सर्दी में चना और गुड़ खाने के फायदे,सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए भारतीय परंपरा में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।इन्ही मे से चना और गुड़ का मेल सबसे खास माना जाता है।चना और गुड़ न केवल स्वाद बढ़ाते है,बल्कि शरीर को ठंड से बचाने,खून बढ़ाने, बाल झड़ने से रोकते, वजन को नियंत्रण मे रखते है और पाचन सुधारने में भी मदद करते है।
अगर अभी भी चना और गुड़ सर्दी मे खाते है, तो हम आपको इस आर्टिकल मे बताएंगे चना और गुड़ खाने से क्या फायदे मिलते हैं और इसे खाने का सही तरीका बताएंगे!
1. खून बढ़ाने में मददगार

गुड़ को नेचुरल आयरन सोर्स कहा जाता है। यह खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।वहीं चना में भी पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड, विटामिन B6 और आयरन होता है।वही हम जब चना और गुड़ को साथ में खाते हैं, तो ये शरीर में रक्त की कमी को दूर करते हैं और एनीमिया जैसी समस्या से बचाते हैं।
2. पाचन को मजबूत बनाता है
सर्दी के मौसम में अक्सर लोग भारी खाना खाते हैं जिससे अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं हो जाते हैं।चना में मौजूद फाइबर और गुड़ में मौजूद खनिज तत्व जो पेट की पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं।यह पेट के आंतों की सफाई करता है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते है।अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो रोज सुबह थोड़ा गुड़ और चना खाना फायदेमंद रहेगा
3. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
चना में कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।वहीं गुड़ में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों के दर्द और कमजोरी को दूर करता है।अगर आप जोड़ों के दर्द या कमजोरी से परेशान रहते हैं,तो रोजाना चना और गुड़ खाना आपके लिए प्राकृतिक उपाय अच्छा साबित हो सकता है।
4. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन जल्दी होते हैं। ऐसे में शरीर मे इम्यूनिट सिस्टम मजबूत रखना बहुत जरूरी है।ऐसे मे चना में जिंक, विटामिन B और प्रोटीन होते हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सेलेनियम शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और आयरन जो त्वचा में निखार लाते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं।वहीं चना में मौजूद विटामिन B7 (बायोटिन) और प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं।अगर आप सर्दियों में रूखी त्वचा या बालों की समस्या से परेशान रहते हैं, तो चना-गुड़ का सेवन जरूर करें।
6. वजन घटाने में मददगार

अगर आप सोचते हैं कि चना और गुड़ खाने से वजन बढ़ेगा, तो यह पूरी तरह गलत है।भुना चना लो कैलोरी के होते है और इसमें भरपूर मात्रा मे फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।गुड़ सुबह खाना खाने के बाद एक छोटा सा गुड खाने से वजन नियंत्रण में रहता है!अगर आप जिम जाते हैं या वजन कम करना चाहते हैं, तो सर्दियों में चना और गुड़ एक हेल्दी खाद्य पदार्थ साबित हो सकता है।
7. शरीर को गर्म रखता है
सर्दी के दिनों में शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।गुड़ एक प्राकृतिक हीट जनरेटर है जो शरीर में गर्मी पैदा करता है।वहीं, चना में मौजूद प्रोटीन और फाइबर शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं।जब आप सुबह खाली पेट भुना चना और गुड़ खाते हैं, तो यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड लगने की संभावना कम होते है।
8. महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी
हर महिलाओं को अक्सर आयरन और कैल्शियम की कमी रहती है।गुड़ मे बहुत अधिक आयरन और कैल्शियम पाया जाता है,वही चना मे भी आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है!गुड़ और चना इन दोनों पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं।इसके नियमित सेवन से महिलाओं मे मासिक धर्म में कमजोरी, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं कम होती हैं।साथ ही यह त्वचा की चमक बढ़ाने में भी मदद करते है।
चना और गुड़ खाने का सही तरीका
- रात मैं भींगाया हुआ चना और एक छोटा टुकड़ा गुड़ सुबह खाली पेट खाएं।
- चना और गुड़ खाने के बाद आधे घंटे तक पानी न पिएं ताकि यह शरीर में अच्छे से अवशोषित हो सके।
- अगर आप जिम या फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो चना और गुड़ वर्कआउट से पहले या बाद में खा सकते हैं।
- गुड़ की मात्रा सीमित रखें (10-15 ग्राम तक), वरना शुगर बढ़ सकते है।
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
- डायबिटीज के मरीज गुड़ कम मात्रा में ही खाएं या डॉक्टर से सलाह लें।
- जिन लोगों को पेट में गैस या एसिडिटी होते है, उन्हें भिगोया हुआ चना कम मात्रा में लेना चाहिए।
- छोटे बच्चों को थोड़ा गुड़ और भुना चना खिलाया जा सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में नहीं।
निष्कर्ष:
सर्दियों में चना और गुड़ का सेवन एक पुरानी भारतीय परंपरा है जो पूरी तरह वैज्ञानिक और स्वास्थ्यवर्धक है।यह जोड़ी शरीर को अंदर से मजबूत बनाते है, ठंड से बचाते है, खून बढ़ाते है और इम्यूनिटी को मजबूत करते है।अगर आप प्राकृतिक तरीके से सेहत बनाए रखना चाहते हैं, तो रोज सुबह चना और गुड़ जरूर खाएं।यह छोटा सा बदलाव आपकी सर्दियों को ऊर्जावान और स्वस्थ बना सकता है।

