स्वस्थ रहने के लिए योग और एक्सरसाइज़ क्यों जरूरी है,आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना मुस्किल हो गया है।आजकल के खराब खान-पान, तनाव, नींद की कमी और मोबाइल पर ज़्यादा समय बिताने जैसी आदतें हमारी सेहत को धीरे-धीरे कमजोर करते जा रहे हैं।ऐसे में आप रोजाना सुबह, शाम कुछ समय निकाल कर योग और एक्सरसाइज़ करें, तो आपका शरीर और मन दोनों तंदरुस्त रहते हैं। जिससे आप स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं!
योग क्या है और क्यों जरूरी है?

योग और एक्सरसाइज़,योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने का साधन नहीं, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का मार्ग है। योगासन करने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और तनाव दूर होता है।जिससे आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करते होंगे!:
योग करने के प्रमुख फायदे:
- मानसिक तनाव कम होता है
- पाचन शक्ति बेहतर होती है
- शरीर में लचीलापन बढ़ता है
- नींद की गुणवत्ता सुधरती है
- फेफड़े और हृदय मजबूत होते हैं
- बढ़ते उम्र को कम करते है
रोजाना करने वाला मुख्या 5 योगासन
A. सूर्यनमस्कार(Surya Namaskar)

- शरीर को लचीला बनाता है
- शरीर को गर्म करता है और मांसपेशियों को सक्रिय करता है।
- वजन कम करता हैं और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है।
- शरीर के हर अंग के मांसपेशियों को मजबूत बनाता है!
- सूर्यनमस्कार करने से वजन नियंत्रण रहता है!
B. भुजंगासन (Cobra Pose)

- रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और पीठ दर्द में राहत देता है।
- शरीर को सिर के ऊपर और खिंचता है जिससे पेट, कन्धा, छाती और फेफड़े में खिंचाव आता है!जिससे शरीर के मांसपेशियां मजबूत होते हैं
- भुजंगासन करने से पचान तंत्र मजबूत होते है!
C. वृक्षासन (Tree Pose)

- संतुलन और ध्यान शक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
- वृक्षासन करने से पैरो के मांसपेशियों को मजबूत बनाता है!
- शरीर के कमर में जो चर्बी जमा रहता है, उसे कम कर देता है!
D.पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend)

- पेट की चर्बी कम करता है और पाचन को दुरुस्त करता है।
- रीड की हड्डी को मजबूत बनाते हैं और लचीला बनाते हैं
- पश्चिमोत्तानासन करने से शरीर का हार्ट पार्ट अंग टच होता है जिससे शरीर एक्टिव रहता है
E.प्राणायाम (Deep Breathing Exercises)

- तनाव, चिंता और थकान को दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है।
- प्राणायाम एकाग्रता एक्टिव करता है जिससे एकाग्रता बढ़ता है!
- प्राणायाम करने से अच्छे विचारों को वापस लाने में मदद करता है! बुरे सोच को खत्म कर देते हैं
एक्सरसाइज़ क्यों जरूरी है?

योग और एक्सरसाइज़,स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज़ बहुत जरूरी है वही पर योग शरीर और मन दोनों को संतुलित रखता है, वहीं एक्सरसाइज़ शरीर की ऊर्जा और फिटनेस बनाए रखती है। रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज़ करने से दिल स्वस्थ रहता है, वजन नियंत्रित रहता है,हड्डियाँ मजबूत बनती हैं। और आप स्वस्थ जीवन जी पाते हैं इसलिए योग और एक्सरसाइज़ करना चाहिए !
एक्सरसाइज़ के फायदे:
- एक्सरसाइज करने से शरीर की हड्डियां और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है!
- शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है!
- एक्सरसाइज करने से बढ़ते उमर को काम किया जा सकते हैं
- डेली एक्सरसाइज करने से वजन नियंत्रण में रहता है!
- शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है!
- शरीर को दिन भर फिट रखता है!
रोजाना करने योग्य आसान एक्सरसाइज़
A.जॉगिंग या वॉकिंग – दिन की शुरुआत 20 मिनट वॉक से करें।
B. स्क्वैट्स (Squats) – पैर और जांघों को मजबूत बनाते हैं।
C. पुश-अप्स (Push-Ups) – छाती और बांहों की मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं।
D. प्लैंक (Plank) – पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
E. रस्सी कूदना (Skipping) – वजन घटाने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
योग और एक्सरसाइज़ का सही समय
- सुबह 5 से 7 बजे के बीच योग करना सबसे अच्छा होता है क्योंकि इस समय वातावरण शुद्ध होता है।
- शाम को हल्की एक्सरसाइज़ या वॉक करना भी लाभदायक है।
- योग या एक्सरसाइज़ से पहले और बाद में पर्याप्त पानी पीना और हल्का खाना जरूरी है।
हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ इन बातों का भी ध्यान रखें
- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें
- समय पर भोजन करें और अधिक जंक फूड से बचें
- ताजे फल और सब्जियाँ अपने आहार में शामिल करें
- दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं
- मोबाइल और सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं
निष्कर्ष:
योग और एक्सरसाइज़,स्वस्थ रहना किसी दवा से नहीं, बल्कि सही दिनचर्या और नियमित योग-एक्सरसाइज़ से संभव है। अगर आप हर दिन 30-40 मिनट अपने शरीर के लिए देंगे, तो न सिर्फ आपका शरीर फिट रहेगा, बल्कि मन भी शांत और प्रसन्न रहेगा।जिससे आप एक लम्बे स्वस्थ जीवन जी सकेंगे!

