18 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं? ( How to increase height after 18 years in hindi)

18 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं? ( How to increase height after 18 years in hindi)

18 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं,आज के समय में हर किसी की इच्छा होती है कि हमारी लंबाई (Height) अच्छी हो ताकि व्यक्तित्व आकर्षक दिखे और कोई व्यक्ति कम हाइट को लेकर कुछ दिल दुखाने वाला शब्द ना बोल दे जिससे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सके और इस दुनिया में आये है,कम हाइट से पूरा जिंदगी गुजर जाये ऐसा ठिक नहीं है इसलिए हाइट तोड़ा लम्बा हो तो जिंदगी जीने में अच्छा लगता है । आमतौर पर लड़कों की हाइट 18 से 21 साल तक और लड़कियों की हाइट 16 से 18 साल तक बढ़ती है। लेकिन कई बार हाइट 18 साल बाद रुक जाती है।

क्या 18 साल के बाद हाइट बढ़ाना संभव है?

जी हां, कुछ हद तक हाइट 18 साल के बाद भी बढ़ सकती है, अगर आप सही डाइट, एक्सरसाइज और जीवनशैली अपनाएं तब 18 साल के बाद हाइट बढ़ जाते है!अगर आप भी 18 साल के बाद अपनी हाइट बढ़ाना चाहते है! तो हम आपके लिए इस आर्टिकल में 18 साल के बाद हाइट बढ़ाने के लिए सही डाइट, एक्सरसाइज और जीवनशैली बताइए है।

हाइट क्यों रुक जाती है?

हाइट क्यों रुक जाती है?

18 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं हाइट मुख्यतः Growth Hormone (HGH) और Genetics (वंशानुगत कारक) पर निर्भर करती है।
शरीर में growth plates (हड्डियों के सिरे) 18 से 21 साल की उम्र तक जुड़ जाते हैं। इसके बाद प्राकृतिक रूप से हाइट बढ़ना कठिन हो जाता है।लेकिन कुछ मामलों में posture correction, stretching exercises और HGH stimulation के जरिए थोड़ी बहुत हाइट बढ़ाई जा सकती है।

1. सही डाइट लें (Balanced Diet for Height Growth)

18 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं,हाइट बढ़ाने के लिए संतुलित आहार (Balanced Diet) बहुत जरूरी है। शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलेगा तो हड्डियां और मांसपेशियां सही से विकसित नहीं होंगी।

क्या खाना चाहिए:

पदार्थ लाभ
1. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
2. अंडे और चिकनइनमें प्रोटीन और विटामिन D होता है जो मसल्स ग्रोथ में मदद करता है।
3. हरी सब्जियां पालक, मेथी, ब्रोकोली, लौकी आदि शरीर में आयरन और मिनरल्स की पूर्ति करती हैं।
4. फलपपीता, केला, संतरा और अमरूद जैसे फलों में विटामिन C और फाइबर होता है।
5. सूखे मेवेबादाम, अखरोट और किशमिश से हार्मोन का संतुलन बना रहता है।

क्या न खाएं:

  • जंक फूड और सॉफ्ट ड्रिंक से दूरी बनाएं।
  • अत्यधिक चीनी और तेल वाला खाना हड्डियों को कमजोर करता है।

2. नियमित एक्सरसाइज करें (Height Increase Exercises)

Hanging on Bar

18 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं,हाइट बढ़ाने में Stretching और Strength Exercises बहुत प्रभावी होती हैं।
ये एक्सरसाइज रीढ़ की हड्डी को लंबा करने और पॉस्चर सुधारने में मदद करती हैं।

प्रमुख व्यायाम:

A. हैंगिंग (Hanging on Bar): रोज़ 5–10 मिनट तक लटकना रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है।

B. ताड़ासन (Tadasana): यह योगासन शरीर की मांसपेशियों को खींचता है और हाइट में मदद करता है।

C. भुजंगासन (Bhujangasana): इससे स्पाइन फ्लेक्सिबल होती है।

D. सुर्य नमस्कार (Surya Namaskar): पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है।

E. रसी कूदना (Skipping): यह शरीर को एक्टिव रखता है और लंबाई में सुधार करता है।

3. पर्याप्त नींद लें (Proper Sleep for Growth)

  • 18 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं ,हाइट बढ़ाने के लिए नींद बेहद जरूरी है क्योंकि Growth Hormone (HGH) रात में गहरी नींद के दौरान ही बनता है।
  • कम से कम 7–8 घंटे की नींद हर दिन लें।
  • सोते समय सीधा लेटें और तकिया ऊंचा न रखें ताकि शरीर आराम की स्थिति में रहे।

4. धूप और विटामिन D लें

धूप और विटामिन D लें
  • विटामिन D हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है।
  • सुबह की धूप में रोज़ाना 15–20 मिनट बिताना चाहिए इससे शरीर में विटामिन D की पूर्ति करता है।
  • यह हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है जिससे हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है।

5. सही पॉस्चर रखें (Correct Posture)

  • कई बार गलत पॉस्चर (झुककर चलना या बैठना) की वजह से हाइट कम दिखाई देती है।
  • हमेशा सीधा खड़े रहें, बैठें और चलते समय कंधे पीछे रखें।यह आदत आपकी हाइट को स्वाभाविक रूप से बेहतर दिखाती है।

6. योगासन और स्ट्रेचिंग (Yoga for Height Increase

योग सिर्फ मानसिक शांति के लिए नहीं बल्कि हाइट के लिए भी लाभदायक है।

कुछ असरदार योगासन:

  • ताड़ासन
  • भुजंगासन
  • पश्चिमोत्तानासन
  • त्रिकोणासन
  • अधोमुख श्वानासन

इन योगासनों से रीढ़ की हड्डी खिंचती है, जिससे हाइट में 1–2 इंच तक सुधार संभव है।

7. पर्याप्त पानी पिएं और डिटॉक्स करें

  • शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाने से मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ जाता है।
  • दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं।
  • नींबू पानी, नारियल पानी या ग्रीन टी जैसे डिटॉक्स ड्रिंक्स लें ताकि शरीर स्वच्छ और एक्टिव बना रहे।

8. हॉर्मोन बैलेंस बनाए रखें

  • तनाव, नींद की कमी और खराब खानपान से हॉर्मोनल असंतुलन होता है।इससे ग्रोथ हॉर्मोन (HGH) कम बनता है।
  • इसलिए मेडिटेशन करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें।

9. सप्लीमेंट का सहारा लें (यदि डॉक्टर सलाह दें)

18 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं ,अगर आपकी हाइट बहुत कम है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर कैल्शियम, विटामिन D या प्रोटीन सप्लीमेंट ले सकते हैं।जिससे आपकी हाइट में कुछ सुधार देखने को मिले!

लेकिन इन्हें कभी भी खुद से लेना शुरू न करें।

10. हाइट बढ़ाने के लिए मोटिवेशन बनाए रखें

  • हाइट बढ़ाना एक दिन का काम नहीं है।
  • लगातार एक्सरसाइज, सही डाइट और पॉस्चर सुधारने से धीरे-धीरे परिणाम दिखाई देने लगते हैं।
  • सकारात्मक सोच रखें और अपने शरीर को समय दें।

निष्कर्ष (Conclusion)

18 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ाएं,18 साल के बाद हाइट में तेजी से वृद्धि होना मुश्किल होता है, लेकिन 1 से 3 इंच तक का सुधार संभव है।अगर आप संतुलित आहार, योगासन, स्ट्रेचिंग, पर्याप्त नींद और सही पॉस्चर का पालन करते हैं तो आपकी हाइट प्राकृतिक रूप से बढ़ सकती है।
सबसे जरूरी है लगातार मेहनत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *