हाथों में बाल क्यों आते है तेल लगाते समय,बालों की देखभाल के लिए बालों में तेल लगाना एक आम बात है। हमारे दादी – नानी के जमाने से ही यह परंपरा चलते आ रहे हैं! की तेल बालों में लगाने से बालों को पोषण देते हैं!बालों का झड़ना कम होते हैं और बाल लंबे घने बनते हैं!
लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हम तेल बालों में लगाते हैं, तो बाल हाथों में आ जाते हैं! तेल बालों में लगाते समय बाल हाथों में झड़कर आ जाते हैं!जिससे व्यक्ति घबराने लगते हैं और सोचते हैं कि, कहीं तेल लगाने से ही बाल तो नहीं झड़ रहे!
तो आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे क्या कारण हैं, और इसे कैसे रोका जा सकता है।
1. स्कैल्प पर जमे गंदगी और डेड सेल्
हाथों में बाल क्यों आते है तेल लगाते समय,हमारे सिर की त्वचा यानी स्कैल्प पर रोज़ धूल, पसीना और मृत कोशिकाएं (dead skin cells) जमा होती रहती हैं। जब हम तेल लगाते हैं, तो उंगलियों से स्कैल्प को मसाज करते समय ये जमी हुई गंदगी और कमजोर बाल अपनी जड़ों से निकल जाते हैं और हाथों में आ जाते हैं!
मतलब यह नहीं है कि तेल खराब है-जब तेल बालों में लगाते है तो उस दौरान बाल हाथो में आ जाते हैं! हाथो में बाल इसलिए या जाते है! क्योंकि बाल पहले से ही झड़ने वाले थे।
2. गलत तरीके से मसाज करना

हाथों में बाल क्यों आते है तेल लगाते समय,तेल लगाते समय कई लोग बहुत ज़ोर से बालों को रगड़ते या खींचते हैं।इससे जड़ों पर दबाव बढ़ जाता है और कमजोर बाल टूटकर हाथ में आ जाते हैं।
तेल लगाने का सही तरीका :
- हल्के हाथों से बालों की जड़ों के पास मसाज करें
- उंगलियों के पोरों (fingertips) का इस्तेमाल करें
- गंदगी जमे हुए बालों में तेल लगाने की कोशिश ना करें
- बालों में तेल लगाना है तो रात में लगाकर सो सकते हैं और सुबह उठकर अपने बालों को धो दें!
तेल बालों की जड़ों में मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बाल कम झड़ते हैं
3. बहुत ज़्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल ना करें
कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा गर्म तेल लगाने से बाल जल्दी बढ़ते हैं।लेकिन ऐसा कुछ नहीं है बहुत गर्म तेल बालों के अंदर के स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते है।
गर्म तेल बालों के जड़ो को कमजोर कर देता है, जिससे बालों में तेल लगाते समय बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं।
आप हमेशा हल्का गुनगुना तेल ही लगाएं – जितना आपके हाथ सहन कर सकते है
4. पहले से कमजोर बाल और हेयर फॉल की समस्या

हाथों में बाल क्यों आते है तेल लगाते समय!अगर आपके बाल पहले से ही टूटने या झड़ने की स्थिति में हैं या आपके खानदानी का प्रॉब्लम है बाल झड़ने का और बहुत कुछ है बाल झड़ने की समस्या का करण जैसे:- बदलते मौसम, हार्मोन बदलाव, तनाव, बालों में मिटी आ गलत खानपान के कारण!इस स्थिति मैं बालों की जड़े कमजोर हो जाते हैं ! जिससे बालों में तेल लगाते समय हाथों में बाल या जाते हैं! इस स्थिति में बालों में तेल लगाने के बजाय आप सही खान-पान की चीजों पर ध्यान दें!
5. गलत तेल या मिलावटी तेल का उपयोग
आजकल मार्केट में कई ऐसे तेल मिलते हैं जिनमें केमिकल, सुगंधित और मिनरल ऑयल होते हैं।ये तेल दिखने में तो चमकदार और लगाने मे सुगंध देते हैं,लेकिन ये लंबे समय तक बालों के स्कैल्प में लगा रहने बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे तेल बालों में लगाने से बचना चाहिए!
- बालों की जड़ें कमजोर होते हैं
- स्कैल्प ड्राई या ऑयली हो जाता है
- बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं
- गंजापन होने के ज्यादा चांसेस रहते हैं
हमेशा प्राकृतिक तेल चुनें जैसे:
- नारियल तेल (Coconut Oil)
- बादाम तेल (Almond Oil)
- आंवला तेल (Amla Oil)
- भृंगराज तेल (Bhringraj Oil)
- जैतून तेल (Olive Oil)
6.बाल धोने का तरीका भी मायने रखता है

अगर आप बहुत ज्यादा शैम्पू या केमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं, तो बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं।
ऐसे में जब आप तेल लगाते हैं, तो वे आसानी से टूट जाते हैं।
इसलिए कोशिश करें कि:
- हर्बल या सल्फेट-फ्री शैम्पू का प्रयोग करें
- शैम्पू के बाद हल्का कंडीशनर लगाएं
- बालों को जोर से ना रगड़ें
7.कंघी करते समय सावधानी

बालों में तेल लगाने के तुरंत बाद बालों में कंघी नहीं करना चाहिए! कंघी करने से बाल कंघी में बहुत ज्यादा आ जाते हैं! तेल लगाने के बाद बाल मुलायम हो जाते हैं ओरिजिनल ढीली पड़ जाती है
इसलिए:
- तेल लगाने के 30-40 मिनट बाद ही कंघी करें
- चौड़े दांतों वाली कंघी (wide-tooth comb) का इस्तेमाल करें
- तेल लगाने के बाद कंघी ना करें! बाल धोने के बाद कंघी करें
बाल झड़ने से बचाने के घरेलू उपाय
1. नारियल तेल + करी पत्ता (Curry Leaves)इन दोनों को हल्का गर्म कर लें और ठंडा होने पर बालों में लगाएं
यह बालों की जड़ों को पोषण देता है।
2. आंवला तेल या मेथी दाना तेलइसमें विटामिन C और प्रोटीन होता है जो बालों को मजबूत बनाता है।
3.एलोवेरा जेल + नारियल तेलयह मिश्रण स्कैल्प की सूजन और रूखापन दूर करता है।
4.प्याज रस (Onion Juice)हफ्ते में दो बार लगाने से नए बाल आने में मदद मिलती है।
सही आहार भी है ज़रूरी
बालों के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल नहीं, अंदरूनी पोषण भी जरूरी है।
अपने भोजन में शामिल करें:
- रोज सुबह चना और गुड़ साथ में खाइये!
- प्रोटीन (अंडा, दालें, सोया, दूध) अपने खाने में शामिल करें!
- आयरन (पालक, गुड़, किशमिश)शामिल करें!
- विटामिन E और B (अखरोट, बादाम, मूंगफली) शामिल करें!
- दिन 4 से 5 लीटर पानी पिजये!
- फल प्रूट्स खाये, जूस पिजये ये सब अच्छा है!
निष्कर्ष:
हाथों में बाल क्यों आते है तेल लगाते समय, तेल लगाते समय बालों का हाथ में आना हमेशा चिंता की बात नहीं होती।अक्सर यह बाल वैसे ही कमजोर होते हैं जो कुछ दिनों में झड़ने वाले होते हैं।यदि बाल झड़ना बहुत ज्यादा है (हर बार मुट्ठी भर बाल), तो यह स्कैल्प इंफेक्शन, तनाव या पोषण की कमी का संकेत भी हो सकता है।ऐसे में किसी त्वचा विशेषज्ञ (dermatologist) से सलाह लेना बेहतर होगा।
सही तेल, सही तरीका और सही समय अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बना सकते हैं।

