ठंड के दिनों में क्या खाए जिससे शरीर को फायदा मिले /एसे 8 best खाने वाले घरेलु नुस्खे बाताएं है

ठंड के दिनों में क्या खाए जिससे शरीर को फायदा मिले /एसे 8 best खाने वाले घरेलु नुस्खे बाताएं है

ठंड के दिनों में क्या खाए जिससे शरीर को फायदा मिले! ठंड के दिनों हम जो भी कुछ खाते है, वो शरीर को जल्दी लगता है!ठंड के दिनों में शरीर को मजबूत बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे अच्छा समय भी होता है।ठंड के दिनों में शरीर की ऊर्जा की ज़रूरत बढ़ जाती है और शरीर स्वास्थ्य बनते है!जिससे शरीर साल भर तक स्वस्थ रहता है!इसलिए ठंड के दिनों में कोशिस करें हेल्दी भोजन, पोषक तत्व से भरपूर और जिसमे विटामिन मिलने वाले चीजों को अपने खाने में शामिल करें!इसे खाने से शरीर का रोग प्रतिरोधक छमता और ताकत बढ़ता है!तो आये जानते है ठंड के दिनों में किया खाये जिससे शरीर को फायदा मिले!

ठंड में गुड और चना/ jaggery and gram

  • गुड़ में आपको आयरन, मैग्नीशियम और मिनरल्स भरपूर होते हैं।यह शरीर को गर्म रखता है, खून की कमी दूर करता है, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और चेहरे पर ग्लो लाता है!
  • चना में कैल्शियम, आयरन, नियासिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं! जो पाचन में सुधार, रक्त शर्करा नियंत्रण, वजन प्रबंधन और हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है
  • रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने से ताकत मिलते है, मसल बनते और इम्युनिट सिस्टम बढ़ती है।

2.हरी पत्तेदार सब्जियाँ / green leafy Vegetables

ठंड के दिनों में क्या खाए,ठंड के दिनों में हरी पत्तेदार वाली सब्जियाँ खाने से शरीर को पूरा पोषक तत्व मिलते है!ठंड में ज्यादा पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ और चौलाई जैसी हरी सब्जियाँ खूब मिलती हैं।ये सब्जियाँ आयरन, फाइबर, विटामिन C और कैल्शियम से भरपूर होती है!हरी सब्जियाँ खून साफ करती हैं, पाचन सुधारती हैं और त्वचा को स्वस्थ रखती हैं।

3. अदरक और शहद / ginger and honey

ginger and honey

ठंड के दिनों में क्या खाए,बोलते है ठंड के दिनों मे अदरक वाली चाय पिने से सर्दी जुखाम ठिक होते है!अदरक और शहद सर्दियों में सबसे असरदार घरेलू औषधि मानी जाती है।अदरक शरीर में गर्मी पैदा करता है और शहद गले को आराम देता है।रोज सुबह खाली पेट अदरक का रस और शहद मिलाकर लेने से खांसी-जुकाम नहीं होता और इम्युनिटी बढ़ती है।

4. दूध और हल्दी / milk and turmeric

milk and turmeric

ठंड के दिनों में हल्दी वाला दूध शरीर को अंदर से गर्म रखता है।इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं,नींद बेहतर बनाते हैं और शुक्राणु (Sperm) को गाढ़ा बनाते है!रात में सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद है।

5. फलों का सेवन / fruit consumption

ठंड के दिनों में क्या खाए,ठंड दिनों में फलो का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और शरीर फिट (fit) रहता है!ठंड के दिनों में फलों में सेब, संतरा और अमरूद प्रमुख हैं।इनमें विटामिन C होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और त्वचा को हेल्दी रखता है।रोजाना एक फल सुबह खाने से शरीर को पर्याप्त विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं।

6. लहसुन / Garlic

लहसुन में प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं। यह शरीर को संक्रमण, सर्दी-जुकाम, खांसी से बचाता है और लिंग में तनाव लाता है!कच्चा लहसुन सुबह खाली पेट दो लहसुन खाने सेइम्युनिटी मजबूत होती है।

7. तिल और मूंगफली / sesame and peanuts

ठंड के दिनों में,तिल और मूंगफली सर्दियों में ऊर्जा देने वाले और गर्म रखने वाले बेहतरीन फूड्स हैं।इनमें कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।तिल के लड्डू, मूंगफली की चिक्की या तिल गुड़ का सेवन ठंड में बहुत लाभकारी होता है।

8. मसालों का संतुलित सेवन करें

Eat spices in moderation

ठंड में काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, लौंग और हल्दी जैसे मसाले शरीर को गर्म रखते हैं और पाचन सुधारते हैं।चाय, दूध या सूप में इन मसालों का उपयोग करने से ठंड से राहत मिलती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

ठंड के मौसम में शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। इसलिए इस समय हमें ऐसा भोजन लेना चाहिए जो न केवल स्वादिष्ट हो बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखे और रोगों से रक्षा करे।गुड़ चना, हरी सब्जियाँ, हल्दी वाला दूध और पारंपरिक अनाज – ये सब मिलकर सर्दियों में शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ बनाते हैं।सर्दियों को सिर्फ ठंड का मौसम नहीं, बल्कि सेहत बनाने का मौसम समझें। सही खानपान अपनाएँ और पूरे सीजन फिट, एक्टिव और एनर्जेटिक रहें। 🌞

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *