बालों में डैंड्रफ हो जाए तो क्या करें,आज के समय में बालों में डैंड्रफ (खुजलीदार रूसी) की सबसे आम समस्याओं में से एक है।चाहे मौसम बदल रहा हो,खान-पान अनियमित हो या तनाव अधिक हो-डैंड्रफ किसी भी उम्र, किसी भी व्यक्ति को हो सकता है।यह समस्या न केवल सर के स्कैल्प को खराब करते है, बल्कि बालों की खूबसूरती को भी खराब करते है। अगर डैंड्रफ बढ़ जाए तो सिर में खुजली, जलन, सफेद परतें और बाल झड़ने की समस्या भी होने लगते है। इसलिए इसका समय पर इलाज करना बहुत जरूरी है।
हम आपको इस आर्टिकल में बताये है-डैंड्रफ क्या है, यह क्यों होता है, इसके लक्षण किया है और इसे दूर करने के बेहतरीन घरेलू व मेडिकल उपाय किया है।
डैंड्रफ क्या है?
डैंड्रफ यानी सिर की स्कैल्प से बालों को झड़ाने वाले सफेद पपड़ियाँ।यह तब बनते हैं जब स्कैल्प पर मौजूद प्राकृतिक तेल (Sebum) और एक प्रकार का फंगस Malassezia मिलकर स्कैल्प को इरिटेट करते हैं।इससे त्वचा पर तेजी से पपड़ियाँ बनने लगते है और सफेद परतें दिखाई देने लगते हैं जैसे हमारे बाल ज्यादा झड़ने लगते है!
डैंड्रफ होने के मुख्य कारण
डैंड्रफ कई कारणों से हो सकता है, जिनमें शामिल हैं:
- 1. खोपड़ी का सूखापन (Dry Scalp)सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा के संपर्क में आना या बहुत गर्म पानी से सिर धोने पर स्कैल्प सूख जाते है, जिससे रूसी सर पर ज्यादा होते है।
- तेल का अधिक उत्पादनकुछ लोगों के स्कैल्प बहुत ऑयली होते है। इससे फंगस तेजी से पनपता है और डैंड्रफ बढ़ जाता है।
- 3. गलत शैंपू या हेयर प्रोडक्टकई बार केमिकल से भरे शैंपू या हेयर जेल स्कैल्प को नुकसान पहुँचाकर डैंड्रफ पैदा कर देते हैं।
- 4. तनाव (Stress)ज्यादा तनाव लेने से शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ता है, जिससे डैंड्रफ बढ़ सकता है।
- 5. पोषक तत्वों की कमीशरीर में विटामिन B, जिंक और ओमेगा-3 की कमी से भी स्कैल्प को कमजोर बनाते है।
- 6. फंगल इन्फेक्शनMalassezia नामक फंगस के कारण स्कैल्प में जलन और खुजली होते है, जिससे सर में डैंड्रफ बनने लगता है।
डैंड्रफ के आम लक्षण

- बालों में सफेद पपड़ियाँ का दिखना!
- सिर में लगातार खुजली होना!
- स्कैल्प में लालपन या जलन होना!
- बालों का झड़ना!
- बालों का रूखापन होना!
- कंधों पर सफेद परत गिरे हुए दिखाई देना!
यदि डैंड्रफ लंबे समय तक बना रहे, तो यह हेयर फॉल और स्कैल्प इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है।
डैंड्रफ दूर करने के प्रभावी घरेलू उपाय

डैंड्रफ दूर करने के लिए महंगे प्रोडक्ट या सलून ट्रीटमेंट जरूरी नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे बहुत तेज़ और सुरक्षित तरीके से काम करते हैं।
1. नींबू का रस (Lemon Juice)
नींबू में प्राकृतिक एंटी-फंगल और विटामिन C होता है जो सर पर से डैंड्रफ को जड़ से खत्म करता है।
कैसे लगाएं:
- 1–2 नींबू का रस निकालें।
- इसे स्कैल्प पर 5–10 मिनट मसाज करें।
- नींबू के रस को सर पर 30 मिनट तक छोड़ दे!
- गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
- सप्ताह में 2 बार करें!
2. दही (Curd Hair Mask)
दही स्कैल्प को कूलिंग देता है और फंगल इन्फेक्शन को रोकता है।
कैसे लगाएं:
- आधा कटोरा दही में थोड़ा नींबू मिला लें।
- स्कैल्प और बालों पर 20–25 मिनट लगाएं।
- माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
3. नारियल तेल + कपूर (Coconut Oil + Camphor)
कपूर में एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं, नारियल तेल बालों को पोषण देता है।
कैसे प्रयोग करें:
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में 1 चुटकी कपूर मिलाएं।
- रात में सोने से पाहले स्कैल्प पर मालिश करें।
- सुबह उठकर शैंपू कर लें।
4. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
यह एक शक्तिशाली एंटी-फंगल ऑयल है जो डैंड्रफ को खत्म करने में बेहद प्रभावी है।
कैसे लगाएं:
- 2–3 बूंद टी ट्री ऑयल को नारियल या ऑलिव ऑयल में मिलाकर बालों के स्केल्प में लगाएं।
5. एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)
एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है, खुजली कम करता है और रूसी हटाता है।
कैसे लगाएं:
- ताजा एलोवेरा जेल स्कैल्प पर लगाएं।
- 30 मिनट बाद बाल धो लें।
6. मेथी दाना (Fenugreek Seeds)
मेथी दाना में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं।
कैसे लगाएं:
- रात भर 2 चम्मच मेथी भिगोएँ।
- सुबह पीसकर पेस्ट बनाएं।
- स्कैल्प पर 20 मिनट आ उसे सूखने तक लगाएं।
- अपने बालों को किसी माइल्ड सम्पू से धो ले!
डैंड्रफ कंट्रोल करने के मेडिकल उपाय
अगर सर में डैंड्रफ बहुत ज्यादा है तो केवल घरेलू उपाय काफी नहीं होते। इसके लिए आप मेडिकल शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- 1. केटोकोनाज़ोल शैंपू (Ketoconazole Shampoo):- फंगल डैंड्रफ में बहुत असरदार है।
- 2. सेलेनियम सल्फाइड शैंपू (Selenium Sulfide):-स्कैल्प का तेल नियंत्रित करता है।
- 3. कोल टार शैंपू (Coal Tar Shampoo):-स्कैल्प की रूसी को कम करता है।
- 4. जिंक पायरिथियोन शैंपू (Zinc Pyrithione):-खुजली और फंगल ग्रोथ को रोकता है।
नोट:
यदि 2–3 सप्ताह में भी सुधार ना दिखे तो डॉक्टर से सलाह लें।
डैंड्रफ से बचने के लिए जरूरी टिप्स

- सप्ताह में 2–3 बार बाल धोएँ:- स्कैल्प की सफाई बहुत जरूरी है।
- गर्म पानी से सिर न धोएं:-गर्मी स्कैल्प को ड्राई बनाते है।
- कम से कम हेयर जेल या स्प्रे का उपयोग करें!
- संतुलित आहार लें:-ओमेगा-3, दही, मेथी, हरी सब्जियाँ लें।
- तनाव कम रखें:-योग, मेडिटेशन मदद करते हैं।
- अपने कंघी दुसरो को शेयर न करें!
निष्कर्ष:
डैंड्रफ कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन यह आपके बालों और स्कैल्प को काफी नुकसान पहुँचा सकता है। सही कारण जानकर समय पर उपचार कर लिया जाए तो यह आसानी से ठीक हो सकता है। नींबू, दही, नारियल तेल, टी ट्री ऑयल जैसे घरेलू उपाय बहुत कारगर हैं। भारी डैंड्रफ होने पर मेडिकल शैंपू भी उपयोगी साबित होते हैं।

